back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्रॉड और एंडरसन को बाहर करने का इंग्लैंड का फैसला चौंकाने वाला: मार्क रामप्रकाश

लंदन, 9 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क रामप्रकाश ने वेस्टइंडीज के टेस्ट दौरे से स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन को बाहर करने के इंग्लैंड के फैसले को चौंकाने वाला बताया है। मार्च में शुरू होने वाली वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया में 4-0 से एशेज की हार के बाद इंग्लैंड की पहली श्रृंखला है। रामप्रकाश ने स्काई स्पोर्ट्स न्यूज से कहा, यह चौंकाने वाला फैसला है। मैंने ऐसा कभी नहीं देखा, क्योंकि वास्तव में इंग्लैंड के खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन के कारण ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज गंवाई, लेकिन ऐसा लगता है कि ये दो महान गेंदबाजों ने उस हार की कीमत चुकाई है। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाजी कोच रामप्रकाश उम्मीद कर रहे हैं कि वेस्टइंडीज श्रृंखला से बाहर होने से अनुभवी जोड़ी के लंबे समय से चले आ रहे अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत नहीं होगा। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि यह उनके करियर का अंत नहीं है, क्योंकि वे इंग्लैंड के लिए ऐसे अविश्वसनीय सेवादार रहे हैं। वे इस उम्र में भी इंग्लैंड के लिए खेल सकते हैं। उन्होंने इंग्लैंड को कई गर्व के पल दिए है। रामप्रकाश ने महसूस किया कि वेस्ट इंडीज के लिए ब्रॉड और एंडरसन के टीम में नहीं होने से युवा तेज गेंदबाजों के लिए सीखने का मौका होगा। रामप्रकाश ने कहा, मेरा अपना विचार था कि क्या उन्हें टीम में फिट किया जा सकता था, क्योंकि युवा खिलाड़ी महान खिलाड़ियों से सीखते हैं और उनके साथ रहते हैं। उन्हें (एंडरसन और ब्रॉड) टीम में रखते हैं, तो दूसरों के लिए अवसर प्रदान करते हैं। –आईएएनएस आरजे/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक सरकार का फैसला! रमजान में उर्दू स्कूलों का समय बदलेगा, आदेश किया जारी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक सरकार ने रमजान के महीने के दौरान राज्य के उर्दू माध्यम स्कूलों के समय में बदलाव करने...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵