नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर उलझा हुआ मामला अब तक सुलझा नहीं है। इस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है या इसे हाइब्रिड मॉडल में कराया जाएगा इसे लेकर संशय बना हुआ है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है, लेकिन अभी आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। गुप्त सूत्रों के हवाले से इसी बीच चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया गया कि टूर्नामेंट वनडे की जगह टी20 फॉर्मेट हो सकता है।
चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से
ICC के नियमों के मुताबिक, टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान 100 दिन पहले हो जानी चाहिए था। लेकिन अब तक कोई आधिकारिक सूची की घोषणा नहीं हो पाई है। अगर चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी, 2025 से होगी, तो शेड्यूल का एलान 12 नवंबर, 2024 तक हो जाना चाहिए था। बताते चलें कि भारतीय टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार के बाद शेड्यूल में देरी हो रही है।
गौरतलब है कि, भारत सरकार की तरफ से टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से मना किया जा चुका है। टूर्नामेंट के लिए हाइब्रिड मॉडल को लेकर बवाल मचा हुआ है। अब शेड्यूल का इंतजार है, जारी होने के बाद ही पता लगेगा कि टूर्नामेंट के मैच कहां होंगे।
टी20 फॉर्मेट में कराया जा सकता है टूर्नामेंट
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी का विवाद आज तारीख तक सुलझ नहीं पाया है, जैसा कि पहले ही अनुमान लगाया गया था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से अब मात्र 75 दिन दूर रह गए हैं और इस स्थिति में कोई समाधान नहीं निकलता है तो कही स्टेकहोल्डर्स को डर है कि इस ट्रॉफी के मैच होंगे भी या नहीं। इसलिए एक बड़ा फैसला लेने की संभावना जताई जा रही है। लंबे वक्त से वनडे फॉर्मेट में हो रहे टूर्नामेंट को टी20 फॉर्मेट में बदला जा सकता है।
टूर्नामेंट का आयोजन किस प्रारुप होगा ?
नोटिस करने वाली बात यह है कि यह कुछ नया नहीं होने वाला है। पहले यह बताया गया था कि चैंपियंस ट्रॉफी अगले संस्करण से टी20 प्रारूप में आयोजित की जाएगी, लेकिन BCCI-PCB विवाद के चलते अब मुश्किल लग रहा है। या तो यह अगले साल भी हो सकता है। हालांकि अभी इस बात को लेकर किसी भी तरह कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि टूर्नामेंट का आयोजन किस फॉर्मेट में होगा।





