back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिमरोन हेटमायर ने टीम में वापसी के दिए संकेत

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स के मध्य क्रम के 25 वर्षीय बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद टीम में वापसी कर ली है। घर जाने के लिए उन्होंने आईपीएल का बायोबबल छोड़ दिया था। अब वे टीम की ओर से बाकी बचे आईपीएल मैच खेलेंगे। रविवार को ब्रबोर्न स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 24 रन की जीत के बाद संजू सैमसन की अगुवाई वाली रॉयल्स अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। रविवार को रॉयल्स ने हेटमायर से टीम में वापसी करने का आग्रह करते हुए ट्वीट कर कहा था कि, गुलाबी बालों वाले हैटी, लौट आओ। हैटी भाई फोन ऊठाओ मजाक नहीं है अब ये। जवाब में हेटमायर ने जवाब दिया था कि, इधर ही हूं। ट्वीट के जरिये उन्होंने संकेट दिया कि वह टीम के होटल वापस आ गया है। गुयाना रवाना होने से पहले हेटमायर ने वानखेड़े में पंजाब किंग्स द्वारा निर्धारित 189 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था, जिसमें टीम ने छह विकेट से मैच जीत लिया था। वेस्ट इंडीज खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल के साथ अपनी साझेदारी को अंजाम दे रहे थे, जिसमें उन्होंने 16 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 31 रनों की पारी खेली। हेटमायर ने 72 की औसत से 291 रन बनाए हैं। हेटमायर इस सीजन में खेली गई 11 पारियों में से सात में नाबाद रहे हैं। ईएसपीएनक्रिक इंफो के अनुसार, 214.28 की स्ट्राइक रेट के साथ हार्ड-हिटर इस सीजन में शीर्ष पांच फिनिशरों में से एक हैं। –आईएएनएस एचएमए

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵