Arjun Award मिलने पर भावुक शमी, इस साल यह पुरस्कार पाने वाले इकलौते क्रिकेटर, चंद मैचों में लिए रिकॉर्ड विकेट

Mohammed Shami Arjun Award: वर्ल्ड कप 2023 में धांसू गेंदबाजी करने वाले टीम इंडिया के शानदार गेंदबाज मोहम्मद शमी को आज सुबह अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त करते क्रिकेटर मोहम्मद शमी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त करते क्रिकेटर मोहम्मद शमी।@shumaila56_ एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। वर्ल्ड कप 2023 में धांसू गेंदबाजी करने वाले टीम इंडिया के शानदार गेंदबाज मोहम्मद शमी को आज सुबह अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शमी को इस अवॉर्ड से नवाजा। इस दौरान शमी ने कहा कि यह उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। बता दें इन दिनों शमी इंजरी से उबर रहे हैं। इस कारण साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं थे।

7 मैचों में झटके 24 विकेट

मो. शमी ने वर्ल्ड कप के दौरान सिर्फ सात मैचों में 24 विकेट झटके थे। शमी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे। बीसीसीआई के विशेष अनुरोध पर उनका नाम पुरस्कार के लिए नामांकित हुआ था। वह इकलौते क्रिकेटर हैं, जिन्हें साल 2023 का अर्जुन पुरस्कार मिला है।

शमी ने क्या कहा?

मोहम्मद शमी ने कहा कि यह अवॉर्ड मेरे लिए सपने जैसा है,क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में कई लोगों को इस अवॉर्ड से सम्मानित होते हुए देखा है। जिंदगी निकल जाती है और लोग इस अवॉर्ड को नहीं जीत पाते हैं। मुझे खुशी है कि इस अवॉर्ड से मुझे नवाजा गया है।

इंजरी पर दिया अपडेट

खुद की इंजरी को लेकर शमी ने कहा कि जल्द पूरी तरह से फिट होकर कमबैक करूंगा। इंजरी खेल का हिस्सा है, लेकिन लोगों का प्यार ज्यादा महत्वपूर्ण है। हम कमबैक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

यादगार था वर्ल्ड कप 2023

शमी के लिए वर्ल्ड कप 2023 किसी सपने के सच होने से कम नहीं था। इन्होंने गेंद से जमकर कहर बरपाया और टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट गिराए थे। वहीं, टीम से 50 ओवर के वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी शमी के नाम दर्ज हो गया। इस मामले में जहीर खान को पीछे छोड़ा था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in