back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शाकिब कोरोना संक्रमित, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट से बाहर

ढाका, 10 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन को मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच से बाहर कर दिया गया, क्योंकि वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 35 वर्षीय शाकिब सोमवार को यूएसए से लौटे थे और उनके मंगलवार को चटगांव में बांग्लादेश टीम में शामिल होने की उम्मीद थी। हालांकि, दो बार संक्रमित पॉजिटिव रिपोर्ट देने के बाद ऑलराउंडर को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत उन्हें अगले पांच दिनों तक आइसोलेशन में रहना होगा। बीसीबी के क्रिकेट संचालन अध्यक्ष जलाल यूनुस ने क्रिकबज को बताया, शाकिब कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। शाकिब ने आखिरी बार एक टेस्ट खेला था, जब बांग्लादेश ने दिसंबर 2021 में मीरपुर में पाकिस्तान का सामना किया था। उनसे श्रीलंका के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला में लंबे प्रारूप में वापसी की उम्मीद थी। शाकिब पारिवारिक कारणों की वजह से न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से चूक गए थे, इसके बाद, वनडे सीरीज खेलकर व्यक्तिगत कारणों से दक्षिण अफ्रीका से लौट आए थे। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵