back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अब कहीं गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे शाकिब अल हसन, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लिया कड़ा फैसला

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को ICC द्वारा अनुमोदित घरेलू और इंटरनेशनल टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को ICC द्वारा अनुमोदित घरेलू और इंटरनेशनल टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया है। इससे पहले उन्‍हें इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिए गेंदबाजी करने से बैन कर दिया था। BCB का कहना है कि शाकिब को जल्‍द ही एक मान्यता प्राप्त टेस्ट सेंटर में दोबारा मूल्यांकन के लिए भेजा जाएगा। संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किए जाने के बाद शाकिब इस महीने की शुरुआत में ब्रिटेन में आईसीसी से मान्यता प्राप्त टेस्ट सेंटर लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में अपने गेंदबाजी एक्शन की जांच में विफल रहे।

निलंबन को लेकर ये है ICC का नियम

ICC के नियमों के खंड 11.3 के अनुसार जब कोई नेशनल फेडरेशन किसी खिलाड़ी को अपनी घरेलू टूर्नामेंट में गेंदबाजी करने से निलंबित करता है तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ICC द्वारा निलंबन को ऑटोमेटिक रूप से मान्यता दी जाती है। सभी नेशनल फेडरेशन द्वारा उनकी संबंधित घरेलू टूर्नामेंट में लागू किया जाता है। 

खेल रहे हैं लंका टी10 टूर्नामेंट 

फिलहाल शाकिब घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट मैंचों में बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं। वे वनडे मैच के सक्रिय खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्हें अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज सीरीज के लिए नहीं चुना गया है। शाकिब वर्तमान में लंका टी10 टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। उन्‍होंने पिछले दो मैचों में गॉल मार्वल्स के लिए गेंदबाजी नहीं की है। BCB ने कहा है कि शाकिब जल्दी ही मान्यता प्राप्त परीक्षण सेंटर में दोबारा जांच के लिए उपस्थित होंगे, ताकि उनके एक्शन को मंजूरी मिल सके और उनका निलंबन हट सके। वे टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट ले चुके हैं। 

ECB ने भी लिया था एक्शन

रिपोर्ट्स के अनुसार सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप के दौरान उनके खिलाफ संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट जारी हुई थी। वे आईसीसी द्वारा मान्यता प्राप्त परीक्षण सेंटर, लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में अपने एक्शन की जांच में विफल रहे। इसके बाद ECB ने बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें गेंदबाजी से बैन कर दिया। फिलहाल वे घरेलू और इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में बल्लेबाजी कर सकते हैं।

तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं क्रिकेट

शाकिब अल हसन बांग्लादेश के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट मैच खेल चुके हैं। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 71 टेस्ट में 4609 रन बनाते हुए 246 विकेट लिए हैं। उनके नाम पर 247 वनडे मैचों में 7570 रन और 317 विकेट हैं। वह बांग्लादेश के लिए 129 टी20 इंटरनेशनल में 2551 रन और 149 विकेट ले चुके हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...