नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स 2025 में भारत और पाकिस्तान का मैच कैलिस होने के बाद पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर क्रिशाहिद अफरीदी की प्रतिक्रिया आई है। यह मैच 20 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाना था, लेकिन शिखर धवन, सुरेश रैना, हरभजन सिंह समेत भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया था। इसके बाद आयोजकों के द्वारा मैच रद्द करते हुए माफी मांगी।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर अपने पत्र की फोटो शेयर करते हुए इसकी पुष्टि पहले ही कर दी थी कि वो पाकिस्तान के खिलाफ WCL में कोई मैच नहीं खेलेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक,भारत के पूर्व दिग्गज हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफ़ान पठान और यूसुफु पठान ने भी मैच से हटने का फैसला किया था। अब इस पर पाकिस्तान चैंपियंस टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी की प्रतिक्रिया आई है, उन्होंने कहा कि अगर खेलना नहीं था तो मैच के लिए आना ही नहीं चाहिए था।
भारत पाकिस्तान मैच रद्द होने पर बोले शाहिद अफरीदी
इस पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारतीय खिलाड़ियों के मैच से हटने के फैसले की आलोचना की है। उन्होने ने कहा कि इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस भी की थी। उन्होंने कहा, “हम यहां क्रिकेट खेलने आए हैं। भारत को अगर पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलना था तो यहां आने से ही मना कर देना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि, आपने प्रैक्टिस भी किया और फिर मना कर दिया, अचानक एक दिन में सबकुछ हो गया। खेल लोगों को करीब लेकर आता है, लेकिन राजनीति हर चीज में आएगी तो हम आगे कैसे बढ़ेंगे। जब तक हम बैठकर बात नहीं करेंगे, सुधार नहीं होगा।”
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय खिलाड़ियों के मैच से हटने की असली वजह शाहिद अफरीदी थे, जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के खिलाफ कई बार बेतुका बयान दिए थे। इसके बाद भारतीय गुस्सा थे।
अफरीदी ने कहा कि क्रिकेट के सामने मैं कुछ भी नहीं हूं। उन्होंने कहा, “अगर मैच मेरी वजह से रद्द हो रहा है तो मैं मैदान भी नहीं जाता, लेकिन क्रिकेट को जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि, अफरीदी क्रिकेट के सामने कुछ भी नहीं है। खेल है इसमें राजनीति लाना या भारतीय प्लेयर्स का बोलना कि पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे तो मत खेलो, बैठ जाओ। लेकिन क्रिकेट बड़ा है, शाहिद अफरीदी से भी बड़ा।”





