back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एआईबीए बॉक्सिंग वल्र्ड चैंपियनशिप में कई सुधारों की हुई घोषणा

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। एआईबीए बॉक्सिंग वल्र्ड चैंपियनशिप के दौरान बेलग्रेड में आयोजित बैठकों के बाद कई सुधारों की घोषणा की गई। जानकारी के अनुसार, एसयूआई की अध्यक्षता में बैठक में एक स्वतंत्र बॉक्सिंग इंटीग्रिटी यूनिट के निर्माण प्रस्ताव समेत कई चीजों को विकसित करने के ऊपर प्राथमिकता दी गई। एआईबीए के अध्यक्ष उमर क्रेमलेव ने कहा, बहुत लंबे समय से एआईबीए में शासन और खेल अखंडता में कोई सुधार नहीं किया गया था। मुझे इस पर बहुत गर्व है कि जिस तरह से सुधार किया गया है, उससे हमारी नई शासन में सर्वोत्तम अभ्यास की दिशा में वास्तविक प्रगति सुनिश्चित करेगी और निष्पक्ष प्रतियोगिता देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा, यहां बेलग्रेड में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज आए हुए हैं और इसलिए हमें खेल के नेतृत्व के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना होगा। एआईबीए ने अपनी समस्याओं को स्वीकार करते हुए और भविष्य में अच्छा करने के लिए मार्गदर्शन करने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली हैं। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

रियलिटी शो ‘The 50’ का बड़ा ऐलान: सिवेट तोमर से लेकर नीलम गिरी तक, कई चर्चित चेहरे लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जियोहॉटस्टार और कलर्स के अपकमिंग रियलिटी शो The 50 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 1 फरवरी को प्रीमियर से...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵