back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सत्यम का गेंद के साथ ही बल्ला भी चमका, बहराइच को बाराबंकी ने आठ विकेट से हराया

लखनऊ, 20 मार्च (हि.स.)। चौधरी आसिफ अली मेमोरियल स्टेट अंडर-19 क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में डीसीए बाराबंकी ने डीसीए बहराइच को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस मैच में बाराबंकी के सत्यम अवस्थी ने 20 रन देकर तीन विकेट लिये। इसके साथ ही उन्होंने 43 रन भी बनाये। बहराइच की टीम टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाते हुए 39वें ओवर में आउट हो गयी। इसमें सर्वाधिक 58 रन सलामी बल्लेबाज वैभव सिंह ने बनाये। इसके बाद अमन ओर निखिल का 17-17 रन का योगदान रहा। कुशाग्र ने 13 रन बनाये। वहीं बाराबंकी के गेंदबाजों में सत्यम ने तीन विकेट और कुलदीप तथा अपूर्व ने दो-दो विकेट लिये। बाराबंकी की टीम ने 27 ओवर में ही 137 रन बनाकर मैच को आठ विकेट से जीत लिया। बाराबंकी की टीम के कप्तान सत्यम अवस्थी सलामी बल्लेबाज के रूप में कृज पर उतरे और उन्होंने दो चौका व दो छक्का की मदद से 53 बाल पर 43 रन बनाये। वहीं विनायक निगम ने 24 रन, रामेश्वर यादव ने 32 व सौरभ सिंह ने 23 रन बनाये। इस मैच में मैन आफ द मैच का खिताब सत्यम अवस्थी को दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

दो दिन से लापता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, पत्नी ने की थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को बाराबंकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले दो...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵