Sania Mirza ने शोएब से तोड़ा रिश्ता ! पिता ने रिश्ते को 'खुला था' बोलकर किया हैरान

सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने शोएब मलिक की दूसरी शादी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। दोनों के अलग होने की पहले भी अफवाह उड़ी थी।
Sania Mirza
Sania Mirza Social Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने दोबारा शादी की है। इस बार क्रिकेटर ने अभिनेत्री सना जावेद को जीवनसाथी बनाया है। शोएब मलिक की शादी वाली फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। शोएब मलिक और सानिया के बीच रिश्तों में दूरी की कई अफवाह उड़ी थी।

शोएब मलिक की तीसरे शादी ने फैंस को हैरान किया है। शोएब मलिक की तीसरी शादी पर सानिया के पिता ने रिएक्शन दिया है। समाचार एजेंसी पीटीई से बात चीत के दौरान इमरान मिर्जा ने बताया कि 'यह एक खुला था'। जिसके बाद ये रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है।

शोएब और सानिया की 2010 में हुई थी शादी

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की 12 अप्रैल, 2010 में शादी हुई थी। ये विवाद हैदराबाद में धूमधाम से हुआ था। 2018 में इजहान मिर्जा का जन्म हुआ था। सानिया सोशल पर अकसर बेटे की फोटो शेयर करती हैं।

सानिया और शोएप काफी समय से बनाए हैं दूरी

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक काफी समय से दूरी बनाए हुए थे। उनके रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हुई थी। शोएब और सानिया का बेटा है जो सानिया के साथ रहता है।

सानिया का शानदार रहा है करियर

सानिया मिर्जा ग्रैंड डबल्स में छह बार खिताब जीत चुकी हैं। अपनी शानदार खेल की वजह से सानिया का नाम भारत के बेस्ट टेनिस खिलाड़ियों में शामिल है। उन्होंने अपना ग्रैंड स्लैम आखरी बार 2016 मे खेला था। जिसमें उनको जीत मिली थी। सानिया ने पिछले साल टेनिस से सन्यंास लिया था।

इस्लाम में क्या है खुला का मतलब

तलाक और खुला में ज्यादा फर्क नहीं है। अगर औरत अलग होने का फैसला लेती है तो ये खुला होता है। अगर मर्द ने औरत से अलग होने का फैसला लिया तो उसको तालाक कहते हैं। तलाक के बाद तीन महीनों तक महिला अपने पति के साथ रहती है। जिसकी जानकारी कुरान और हदीस में मौजूद है। सानिया के पिता ने साफ कर दिया है ये फैसला सानिया की ओर से लिया गया था।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in