back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

द हंड्रेड के शुरूआती सत्र में खेलने को लेकर आशान्वित नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने

नई दिल्ली, 08 जून (हि.स.)। टी20 क्रिकेट में नेपाल के जाने माने लेग स्पिनर संदीप लामिछाने द हंड्रेड के उद्घाटन सत्र में अपनी टीम ओवल इनविंसिबल के लिए खेलने को लेकर आशान्वित हैं। वॉर्सेस्टरशायर के लिए खेलने वाले लामिछाने वीजा और पासपोर्ट के मुद्दों के कारण टी20 ब्लास्ट से बाहर हो गए हैं। हालांकि नेपाल के इस स्पिनर के द हंड्रेड में खेलने की उम्मीद है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, 20 वर्षीय क्रिकेटर और उनका एजेंट नेपाल से संभावित यात्रा मार्गों का पता लगाने के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के संपर्क में हैं। लामिछाने शोपीस इवेंट में ओवल इनविंसिबल्स के साथ अपने 60,000 पाउंड के सौदे को पूरा करने की उम्मीद कर रहे हैं। दूसरी तरफ,बवॉर्सेस्टरशायर ने लामिछाने की जगह न्यूजीलैंड के लेग स्पिनर ईश सोढ़ी को 2021 टी20 ब्लास्ट के लिए टीम में शामिल किया है। वॉर्सेस्टरशायर के चेयरमैन पॉल प्राइडगन ने लामिछाने की जगह सोढी के नाम की घोषणा करते हुए कहा, पासपोर्ट और वीजा के मुद्दों के कारण संदीप पहले से ही चार मैचों में नहीं खेल पाए हैं और वे आगे भी इससे बाहर रह सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

हार्दिक पांड्या ने कमबैक करते ही 68 गेंदों में ठोक दिया शतक, लिस्ट-ए क्रिकेट में किया करियर का पहला धमाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी की और मैदान पर आते ही...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...