back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साहा ने पत्रकार को दी चेतावनी, बोले, अगर ऐसा दोबारा हुआ तो मैं पीछे नहीं हटूंगा

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने मंगलवार को कहा कि वह आहत हैं, लेकिन विकेटकीपर उस पत्रकार के नाम का खुलासा नहीं करेंगे, जिसने उन्हें पिछले हफ्ते धमकी भरे मैसेज किए थे। सीनियर विकेटकीपर ने एक व्हाट्सएप चैट शेयर की थी, जिसमें एक पत्रकार ने साहा को इंटरव्यू न देने के लिए धमकाया था। भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किए जाने वाले साहा ने कहा कि इंसानियत के नाते फिलहाल पत्रकार के नाम का खुलासा नहीं करेंगे। साहा ने लिखा, मैं आहत हूं। मैंने सोचा कि इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए और मैं नहीं चाहता था कि कोई भी इस तरह की बदमाशी से गुजरे। मैंने फैसला किया कि मैं बाहर जाकर लोगों के सामने चैट का खुलासा करूंगा, लेकिन उसके नाम की घोषणा नहीं करूंगा। उन्होंने आगे कहा, मेरा स्वभाव ऐसा नहीं है कि मैं किसी का करियर खत्म करने की हद तक किसी को नुकसान पहुंचाऊं। इसलिए इंसानियत के नाते उसके परिवार को देखते हुए मैं फिलहाल नाम उजागर नहीं कर रहा हूं, लेकिन अगर ऐसी कोई पुनरावृत्ति होती है, मैं पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने आगे कहा, मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने समर्थन दिया है और मदद करने की इच्छा को बढ़ाया है। मेरा उन सबको आभार। घटना के बाद वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह सहित क्रिकेट जगत साहा के समर्थन में उतर आया था। इससे पहले दिन में भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने एक बयान जारी किया और संस्था ने पत्रकार द्वारा साहा को भेजे गए धमकी भरे मैसेजो की निंदा की। इस बीच टीम इंडिया ने एक युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को तैयार करने का फैसला किया है और इसी वजह से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में साहा की अनदेखी की गई थी। फिलहाल केएस भारत को श्रीलंका सीरीज के लिए बैकअप के तौर पर टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। –आईएएनएस आरजे/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵