
भारतीय टीम को अपने नेतृत्व में 3 आईसीसी ट्रॉफी जितवाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी ने 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे दिया था। धोनी के इस 42वें जन्मदिन को स्टार भारतीय बल्लेबाज़ एंव क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने खास अंदाज़ में विश किया है। सचिन के साथ आज कई खिलाड़ियों माही के 42वें जन्मदिन को अनोखे अंदाज़ में सेलिब्रेट किया है। हम यहां आपको एसे कुछ खिलाड़ियों के अनोखे सेलिब्रेशन को बताने जा रहे हैं।
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने धोनी के इस 42वें जन्मदिन पर अपने ट्वीट में लिखा आप अपने हेलीकॉप्टर शॉट्स की तरह हमेशा ऊंची उड़ान भरते रहें। जन्मदिन मुबारक हो, एमएस धोनी
भारत के आक्रामक ओपनर बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग ने धोनी के इस 42वें जन्मदिन पर अपने ट्वीट में लिखा जैसे सूर्य देव के पास अपने दिव्य रथ को खींचने के लिए 7 घोड़े हैं। ऋग्वेद में विश्व के 7 भाग, 7 ऋतुएँ और 7 गढ़ बताए गए हैं। 7 बुनियादी संगीत और शादी में 7 फेरे, विश्व के सात अजूबे है। वैसे 7वें महीने का 7वां दिन- किसी शीर्ष व्यक्ति का जन्मदिन...
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के पर एक पोस्ट कर एमएस धोनी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। पंत ने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें सझा की इन तस्वीरों में पंत केके के साथ खड़े हुए दिख रहे हैं। केक कट करने के लिए उनके हाथ में चाकू भी दिख रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए पंत ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे माही भाई। आप तो हो नहीं पास आपके लिए केक काट लेता हूं। हैप्पी बर्थडे" इसके साथ उन्होंने एमएस धोनी को टैग भी किया।