back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

युवा लेग स्पिनर की फिरकी के मुरीद हुए सचिन

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर क्रिकेट लेजेंड सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक बच्चा बेहतरीन तरीके से लेग स्पिन गेंदबाजी करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सचिन ने लिखा कि उन्हें यह वीडियो एक दोस्त ने भेजा और युवा लेग स्पिनर के वायरल वीडियो को देखकर इस छोटे लड़के में खेल के लिए प्यार और जुनून स्पष्ट दिख रहा है। वीडियो में बच्चा लेग स्पिन से लगातार बल्लेबाजों को चकमा देते हुए दिख रहा है। इसमें कोई भी बल्लेबाज उस बच्चे की गेंद को खेल नहीं पा रहा है। बच्चे ने कई बार बल्लेबाज को बोल्ड भी किया। सचिन ने कहा, वाह, यह वीडियो एक दोस्त से मिला जो शानदार है। इस नन्हे बालक में खेल के प्रति जो प्रेम और जुनून है, वह स्पष्ट दिख रहा है। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने भी इस बच्चे की सराहना की। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories