नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । लॉर्ड्स में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में दो दिन के खेल में काफी बवाल देखने का मिला है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे एडिशन के फाइनल में इन 2 दिन में इस तरह से विकटों के पतन होने से लॉर्ड्स की पिच भी सवालों के घेरे में आ गई है। दूसरे दिन के खेल में एक और ऐसे वाकया भी सामने आया जिससे विवाद शुरु हो गया। मैदान में जब डेविड बेडिंगम के खिलाफ ‘हैंडलिंग द बॉल’ (Handling the Ball) का मामला सामने आया।
लॉड्स के एक ऐतिहासिक ग्राउंट पर इस समय ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी जीतने के लिए आमने-सामने है। मैच के पहले दिन अफ्रीका ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 212 रन पर समेट दिया। इसके बाद कंगारू गेंदबाजों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अफ्रीका टीम को पहली पारी में महज 138 रन पर ही सिमट दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 144 रन बनाए थे और उनकी बढ़त 218 हासिल की है।
‘हैंडलिंग द बॉल’ का मामला आया सामने
इस पूरे खेल के दौरान एक और आईसीसी फाइनल में विवाद सामने आया है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दूसरे दिन लंच से पहले के आखिरी ओवर में कुछ ऐसा ही हुआ कि जिससे सभी चौंक गए। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड बेडिंगम को ‘हैंडलिंग द बॉल’ अपील का सामना करना।
ऑस्ट्रेलियाई फील्डरों की अधूरी अपील
मैदान पर बैटिंग के दौरान बेडिंगम ने बो वेबस्टर की गेंद पर शॉट खेला, लेकिन बॉल उनके जांघ पर टकराई और पैड के फ्लैप में फंस गई। इससे पहले की ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स केरी उसे पकड़ते बेडिंगम ने उसे हाथ के निकालकर जमीन पर रख दिया।ऑस्ट्रेलियाई फील्डरों ने आधी अपील की जिससे ऑन-फील्ड अंपायरों ने रिव्यू करने का फैसला लिया।
इससे बेडिंगम के चेहरे पर साफ दिख रहा था कि उनसे गलती हो गई। लेकिन अंपायरों ने फैसला किया कि ‘हैंडलिंग द बॉल’ नियम इस रिएक्शन पर लागू नहीं होता। इसलिए वह बच गए।
ICC के क्या कहते है नियम?
ICC नियम के 37.3.1 के के मुताबिक: “अगर बल्लेबाज जानबूझकर फील्ड को परेशान करता है या ध्यान भटकाता है। ऐसा करने की वजह से कैच आउट होने से बचता है, तो वह आउट माना जाएगा।” बेडिंगम के इस मामले में गेंद जमीन पर नहीं लगी थी, अगर केरी ने पैड फ्लैप से गेंद उठाई होती, तो वो आउट हो जाते।
बता दें कि, यह नियम तब लागू नहीं किया जा सकता है जब गेंद डेड घोषित की जाए। जब विकेट की उम्मीद खत्म हो जाती है। नियम 20.1.1.4 के अनुसार, गेंद तब डेड मानी जाती है जब वह “बल्ले और बल्लेबाज के शरीर के बीच या उनके कपड़ों या उपकरणों के बीच फंस जाती है।




