back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WPL 2026 Final: आखिरी ओवर के ड्रामे में RCB बनी चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स की अच्छी शुरुआत लेकिन टूटा सपना

महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ आरसीबी ने दूसरी बार खिताब जीतते हुए मुंबई इंडियंस के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आखिरी ओवर तक रोमांच बना रहा।

आखिरी ओवर में हाई-वोल्टेज ड्रामा

मैच का सबसे बड़ा मोड़ अंतिम ओवर में आया, जब आरसीबी को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। राधा यादव ने दूसरी और चौथी गेंद पर चौके लगाकर मैच का रुख बदल दिया। चौथी गेंद पर चौका लगने से पहले दिल्ली की विकेटकीपर लिजेल ली का हाथ स्टंप्स से टकरा गया, जिससे कुछ देर के लिए कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई। अंपायरों की चर्चा के बाद जीत की पुष्टि हुई और स्टेडियम ‘आरसीबी-आरसीबी’ के नारों से गूंज उठा। आरसीबी की जीत की नींव कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने रखी। मंधाना ने 41 गेंदों में 87 रन की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल थे। वहीं जॉर्जिया वोल ने 54 गेंदों पर 79 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों की लंबी साझेदारी ने दिल्ली के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

 राधा यादव और डी क्लर्क ने दिलाई जीत

अंतिम ओवरों में राधा यादव और नादिन डी क्लर्क ने संयम से बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। दोनों ने समझदारी से खेलते हुए 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और आरसीबी को चैंपियन बना दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाए। शेफाली वर्मा (20) और लिजेल ली (37) ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, जबकि जेमिमा रोड्रिगेज ने 57 रन की अहम पारी खेली। हालांकि मिडिल ओवर्स में विकेट गिरने से टीम की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह लगातार चौथा फाइनल था, लेकिन टीम एक बार फिर खिताब जीतने से चूक गई। हर सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद निर्णायक मुकाबलों में हार दिल्ली की सबसे बड़ी चुनौती बनती जा रही है। वहीं आरसीबी की इस ऐतिहासिक जीत ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL से पहले बड़ा कबूलनामा, RCB को लेकर जितेश का बयान हो रहा है जबरदस्त वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट जगत में उस वक्त हलचल मच गई, जब जितेश शर्मा ने अपनी ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बड़ा...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵