नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रोहित शर्मा को सिडनी टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम T20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी लीडरशिप में भारत को जीत दिलाने की बड़ी उपलब्धि हासिल है। लेकिन इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में संघर्ष ही किया है। अगर देखा जाए तो गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब होता ही देखा गया है। साल 2024 में रोहित शर्मा का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी खास बढ़िया नहीं रहा है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम के गिरते आकड़े को देखते हुए उन्हें सिडनी टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, BCCI ने अब वनडे क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का तोड़ ढूंढना शुरू कर दिया है।
हार्दिक पांड्या को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है
भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया था। जिसके बाद रोहित शर्मा ने T20 क्रिकेट से संन्यास ले लिए था। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा की टेस्ट मैच से भी संन्यास की अटकलों के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिसमे कहा गया है कि अगर रोहित शर्मा की वनडे टीम की कप्तानी पर भी कोई खतरा मंडराता है तो हार्दिक पांड्या को वनडे टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।
ICC Champions Trophy में रोहित शर्मा ही कप्तानी करेंगे
रोहित शर्मा को लेकर यह रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब ICC चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन में कुछ ही समय बचा है, जिसकी शुरुआत 9 फरवरी 2025 से होगी। भारत का चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्क्वॉड की घोषणा पहले ही हो चुकी है। जिसमे रोहित शर्मा ही भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि जब रोहित शर्मा ने T20 क्रिकेट से संन्यास लिया था तब सभी कयास लगा रहे थे कि उनकी जगह हार्दिक पांड्या को T20 क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया जाएगा लेकिन नए कोच गौतम गंभीर ने टीम मैनेजमेंट के साथ मिलकर सूर्यकुमार यादव को T20 क्रिकेट टीम की कमान सौंप दी थी।





