नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड दौरे से टेस्ट क्रिकेट से रिटारमेंट का ऐलान कर दिया है। रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाते हुए इस बात की जानकारी दी है। रोहित टी-20 से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। रोहित शर्मा का हालिया टेस्ट प्रदर्शन कुछ खास नहीं चल रहा था। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के सिडनी टेस्ट से भी उन्होंने खुद को बाहर रखने का फैसला किया था।
इंस्टाग्राम पर दी संन्यास की जानकारी
रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने कहा-“हेलो, मैं आप सभी से यह शेयर करना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। अपने देश का सफेद जर्सी में प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए मेरे लिए गर्व की बात रही। इतने सालों तक मुझे प्यार और सपोर्ट करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं वनडे फॉर्मेट में खेलना जारी रखूंगा।” बता दें कि रोहित (Rohit Sharma Test Career) ने 67 टेस्ट में 12 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए।
कौन होगा टेस्ट कप्तानी में रोहित का उत्तराधिकारी
रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के फैसले ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। अब चर्चा इस बात पर की जाने लगी है कि टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी कौन होगा? इस रेस में सबसे आगे नाम जसप्रीत बुमराह का चल रहा है। रोहित की गैरमौजूदगी में सिडनी टेस्ट में बुमराह ने ही कप्तानी की थी। हालांकि कुछ और नाम भी इस रेस में है जिसमें केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत का नाम शामिल है।




