back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC के प्लेयर ऑफ द मंथ नाॅमिनेशन में बुमराह-रोहित शामिल, जून महीने में हार्दिक की क्या रही रैंकिंग?

आईसीसी ने जून मंथ के लिए प्लेयर आफ द मंथ सूची में कई खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को भी जगह मिली है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC)ने टी-20 वलर्ड कप के बाद जून महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ खिताब के दावेदार को लेकर ऐलान किया गया है। 

इसमें 17 साल के बाद टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले खिलाड़ियों के नाम शामिल है। जिसमें राहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह के अलावा अफगानिस्तान के बैटर रहमानुल्लाह भी मौजूद हैं। 

टी 20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा भी टाॅप स्कोरर की सूची में मौजूद हैंं। उन्होंने 8 मुकाबलों में 36.71 की शानदार औसत के साथ 156.7 स्ट्राइक रेट पर 257 रन बनाया है। 

रोहित ने टूर्नामेन्ट में किया धमाकेदार प्रदर्शन

 रोहित ने सुपर-8 में वर्ल्ड कप के बड़े दावेदार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 गेंदों में 92 रन बनाया था। वहीं सेमीफाइनल में उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ 39 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली थी। इसके चलते उनका टूर्नामेन्ट में शानदार प्रदर्शन रहा है। 

बुमराह ने टी-20 विश्व कप में किया शानदार प्रदर्शन

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 8 मुकाबले में 4.17 की इकानाॅमी से 15 विकेट हासिल किए। टीम इंडिया के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे। उनको टूर्नामेन्ट के दौरान शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी दिया गया। 

गुरबाज को आईसीसी ने किया शामिल

इस सूची में अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज का नाम शामिल है। इनका टी20 में प्रदर्शन शानदार रहा है। टूर्नामेन्ट में टाॅप स्कोरर की सूची में भी शामिल किए गए। गुरबाज ने 8 मुकाबले में 124 के स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाया था। उन्होंने इस दौरान तीन अर्धशतक भी लगाया। 

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की प्लेयर्स रैंकिंग में हार्दिक पांड्या टाॅप पर मौजूद हैं। उनको इस दौरान दो स्थान का फायदा मिला है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन के चलते वानिंदु हसरंगा और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस को पूरी तरह से पछाड़ दिया। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

ICC रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, अभिषेक शर्मा इतिहास रचने के करीब, सूर्यकुमार की टॉप-10 में वापसी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। आईसीसी की ताजा रैंकिंग जारी होते ही भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम इंडिया...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...