back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rohit और Kohli का भविष्य अफगानिस्तान सीरीज से पहले हो जाएगा तय, T-20 वर्ल्ड कप से पहले यह अहम मुकाबला

India vs Afghanistan T20 Squad: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों की सीरीज को एक-एक से बराबर कर लिया है। टीम ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैचों की सीरीज को एक-एक से बराबर कर लिया है। टीम ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच यह मुकाबला सबसे कम गेंदों का हुआ। इसके बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। 11 जनवरी से सीरीज शुरू होगा। ऐसे में जल्द टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो सकता है।

रोहित और विराट पर रहेगी फैंस की नजर

अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड पर दुनियाभर की नजर टिकी है। इससे टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा का भविष्य तय हो जाएगा। दोनों खिलाड़ी रेड बॉल क्रिकेट में खेल जारी रखेंगे या फिर नहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ स्क्वाड से पता चलेगा। अगर, विराट और रोहित को स्क्वाड में शामिल नहीं किया जाता है तो लगभग तय माना जाएगा कि दोनों खिलाड़ी जून में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप में भी खेलते नहीं दिखेंगे।

खिलाड़ियों के प्रदर्शन को आंकने का आखिरी मौका

T-20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी टी-20 सीरीज होने वाली है। इस कारण यह सीरीज बेहद अहम है, क्योंकि इसके बाद टीम इंडिया को अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को आंकने का मौका नहीं मिलेगा।

टीम का संभावित स्क्वाड

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, रिंकू सिंह, रवि विश्नोई।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...