back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज : बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर द. अफ्रीका लेजेंड्स सेमीफाइनल में

रायपुर, 16 मार्च (हि.स.)। एंड्रयू पुटिक (नाबाद 84 रन, 54 गेंद, 9 चौके, 1 छक्का) और मोर्ने वान विक (नाबाद 69 रन, 62 गेंद, 9 चौके) के बीच हुई 161 रनों की साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स ने सोमवार रात यहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश लेजेंड्स को 10 विकेट से हराकर अनएकैडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। उसके खाते में छह मैचों से चार जीत के साथ 16 अंक हो गए हैं। उसने श्रीलंका लेजेंड्स (20 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर) और इंडिया लेजेंड्स (20 अंक) के बाद तीसरे स्थान रहते हुए लीग स्तर का समापन किया है। सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम कौन होगी, इसका फैसला मंगलवार को इंग्लैंड लेजेंड्स (12 अंक) और वेस्टइंडीज लेजेंड्स (8 अंक) के बीच होने वाले मुकाबले के बाद हो जाएगा। बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए द. अफ्रीका के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे उसने 19.2 ओवरों में बिना किसी विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पुटिक और विक ने इस टूर्नामेंट की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दिया। इन दोनों ने रायपुर में पहले मैच का रिकार्ड तोड़ा, जिसमें इंडिया लेजेंड्स के लिए सचिन तेंदुलकर और वीरेंदऱ सहवाग ने पहले विकेट के लिए 114 रनों की नाबाद साझेदारी की थी। इससे पहले, टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 160 रन बनाए। उसकी ओर से सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नजीमुद्दीन ने 32, आफताब अहमद ने 39, हनन सरकार ने 36 रन बनाए। बांग्लादेश ने अपने अन्य मैचों की तुलना में अच्छी शुरुआत की। 33 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के लगाने वाले नजीमुद्दीन ने मेहराब हुसैन (9) के साथ पहले विकेट के लिए 24 गेंदों पर 29 रनों की साझेदारी की। मेहराब को कप्तान जोंटी रोड्स ने सीधे थ्रो पर रन आउट किया। यह रोड्स का वही प्रयास था, जिसके लिए वह विश्व क्रिकेट मे जाने जाते हैं। नजीमुद्दीन का विकेट 50 रन पर गिरा। इसके बाद आफताब और हनन ने तीसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। आफताब 24 गेंदों पर तीन शानदार छक्के और एक चौका लगाने के बाद जेंडर दे ब्रूएन की गेंद पर अल्वारो पीटरसन के हाथों कैच किए गए। आफताब ने ब्रूएन द्वारा फेंके गए 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार छक्का लगाया था, जिसे रोकने के प्रयास में रोड्स चोटिल हो गए। वह ट्रीटमेंट के लिए मैदान से बाहर ले जाए गए। हनन सरकार का विकेट 130 के कुल योग पर गिरा। हनन ने अपनी 31 गेंदों की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। उन्हें गार्नेट क्रूगर ने बोल्ड किया। खालिद मसूद (19 रन, 9 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) का विकेट 148 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद बांग्लादेश ने अगले 10 रनों में अपने पांच विकेट गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से थांडी साबालाला और मखाया एंटिनी ने दो-दो विकेट हासिल किए जबकि क्रूगर, मोंडे जोडेंकी और ब्रूएन को एक-एक सफलता मिली। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵