back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऋषभ पंत, आर अश्विन के साथ दिल्ली कैपिटल्स के पांच अन्य खिलाड़ी दुबई पहुंचे

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। ऋषभ पंत, आर अश्विन और दिल्ली कैपिटल्स के पांच अन्य खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण में भाग लेने के लिए मैनचेस्टर से दुबई पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी – पंत, अश्विन, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और उमेश यादव – अब आईपीएल प्रोटोकॉल के अनुसार छह दिन के क्वारंटीन में रहेंगे, जिसके दौरान उनका तीन बार टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद, खिलाड़ी बाकी दिल्ली कैपिटल्स टीम में शामिल होंगे, जो पहले से ही बायो-बबल का हिस्सा हैं। डीसी ने एक बयान में कहा, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, रविवार, 12 सितंबर 2021 को वीवो आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ के लिए दुबई में सुरक्षित पहुंच गए हैं। ऋषभ पंत, आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और उमेश यादव सहित खिलाड़ियों ने दुबई पहुंचने पर कोविड -19 टेस्ट किया गया। टेस्ट टीम में शामिल सभी भारतीय खिलाड़ियों की कोविड जांच रिपोर्ट शुक्रवार शाम को निगेटिव आई है। इंग्लैंड में कोई कोविड प्रतिबंध नहीं होने के कारण, यह निर्णय लिया गया कि खिलाड़ी अपने संबंधित आईपीएल टीम में शामिल हो जाएंगे। –आईएएनएस आरएसके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...