नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारतीय क्रिकेटर और IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियों में आए रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से बड़ा तोहफा दिया है। खेल जगत में उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें खेल कोटा से बेसिक शिक्षक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
यूपी की योगी सरकार ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को उनके खेल क्षेत्र में इंटरनेशनल पदक जीतने के सम्मान के तौर पर बेसिक शिक्षक अधिकारी के पद नियुक्ति देने का फैसला किया है। रिंकू को अलीगढ़ जिले के अमीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात किया जाएगा। सरकार के द्वारा उनका सीधा चयन विशेष नियमावली 2022 के तहत की जा रही है।
इस फैसले के बाद क्रिकेटर रिंकू को सभी जरूरी दस्तावेजों को संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है। दस्तावेजों की पुष्टि और सत्यापन के बाद, रिंकू की प्रोविजनल अपॉइंटमेंट की जाएगी। रिंकू सिंह की अलीगढ़ जिले के अंतर्गत अमीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात किया जाएगा। यह नियुक्ति शासन के 16 मई, 2025 के आदेश के तहत की जा रहा है।
2023 में सुर्खियों में आए थे रिंकू सिंह
भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह 2023 में सुर्खियों में तब आए थे जब उन्होंने आईपीएल में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के लगाकर मैच जीत दिया था। रिंकू ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाज़ यश दयाल की गेंदबाजी पर ये कारनाम करके दिखाया था। केकेआर टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन की ज़रूरत थी और रिंकू ने 5 छक्के लगातार मारकर 3 विकेट रहते ही जीत दिला दी।
साधारण परिवार से आते है रिंकू सिंह
रिंकू सिंह यूपी के अलीगढ़ जिले के एक सामान्य परिवार से आते है। रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटर के पिता एक गैस एजेंसी के तहत एलपीजी सिलेंडर के वितरण का काम किया करते थे। शुरुआत में रिंकू ने भी अपने पिता की इस काम में मदद की। हालांकि, बाद में अपनी मेहनत के दम अंतरराष्ट्रीय खेल में अपना नाम कमाया।





