back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T-20: रिंकू सिंह ने लंबे-लंबे छक्के मारने का खोला राज, इस रिवर्स शॉट SIX के फैंस दीवाने

Rinku Singh Interview: टीम इंडिया के उभरते सुपरस्टार रिंकू सिंह हैं। हर मैच के बाद उनका विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने पिछले मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के उभरते सुपरस्टार रिंकू सिंह हैं। हर मैच के बाद उनका विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने पिछले मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली। रिंकू ने 29 गेंदों पर 46 रन बनाए। इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के भी शामिल हैं। रिंकू ने रिवर्स शॉट में छक्का जड़ा, जो बेहद शानदार और लंबा था। रिवर्स शॉट में इतना लंबा छक्का मारना आसान काम नहीं है। उसके लिए बहुत अधिक पावर चाहिए। रिंकू ने बताया कि उसके पास यह पावर कहां से आती है।

कद छोटा पर छक्के बाउंड्री लाइन के बाहर ही जाती

रिंकू हाइट में छोटे हैं, लेकिन उनके बल्ले से निकला शॉट बाउंड्री लाइन के बाहर जाती है। वह लंबे-लंबे छक्के जड़ते हैं। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे मैच में जीत बाद रिंकू से सवाल हुआ कि उनके पास इतनी ताकत कहां से आती है? वह लंबे-लंबे छक्के कैसे जड़ सकते हैं? रिंकू ने जवाब दिया है। दरअसल, यह सवाल टीम के लिए डेब्यू करने वाले जितेश शर्मा ने पूछा था। मैच बाद रिंकू और जितेश से सवाल-जवाब कर रहे थे। इसका वीडियो बीसीसीआई ने जारी किया है।

मेरे में नेचुरल ताकत: रिंकू

जितेश के सवाल पर रिंकू ने कहा-मुझे वजन उठाना अच्छा लगता है। मैं हमेशा से वजन उठाया करता हूं, इसलिए मेरे में नेचुरल ताकत है। रिंकू का कहना है कि मैं अच्छा खाना खाता और जिम करता हूं। इससे बल्लेबाजी में ताकत मिलती है। बता दें रिंकू तब चर्चा में आए थे, जब आईपीएल (IPL) में कोलकाता के लिए खेलते हुए एक ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर कोलकाता को जीत दिलाई थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...