Rinku Singh Father Death: पिता को कंधा देकर रिंकू सिंह ने दी अंतिम विदाई, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज Rinku Singh के पिता खानचंद सिंह का 27 फरवरी की सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर कैंसर से पीड़ित थे।

0
16
Rinku Singh Father Demise
Rinku Singh Father Demise

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज Rinku Singh के पिता खानचंद सिंह का 27 फरवरी की सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से लीवर कैंसर से पीड़ित थे। सुबह करीब 5 बजे ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवार को पहले उनकी तबीयत में सुधार की उम्मीद थी, लेकिन अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और दुखद खबर सामने आई।

अंतिम विदाई के लिए अलीगढ़ पहुंचे थे रिंकू सिंह

निधन के समय रिंकू सिंह टीम इंडिया के साथ चेन्नई में मौजूद थे। गुरुवार को भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबला खेला था, जिसमें रिंकू प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। जैसे ही उन्हें पिता के निधन की खबर मिली, वह तुरंत चेन्नई से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। ग्रेटर नोएडा से उनके पिता के पार्थिव शरीर को अलीगढ़ लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया। रिंकू ने पिता की अर्थी को कंधा दिया और नम आंखों से उन्हें आखिरी विदाई दी। बड़े भाई ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने रिंकू और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए बेहद कठिन समय है और बोर्ड इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।

क्या टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए रिंकू?

पिता के निधन के बाद यह सवाल उठ रहा था कि क्या रिंकू सिंह मौजूदा टी20 विश्व कप से बाहर हो जाएंगे। बीसीसीआई के मुताबिक, वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 का अगला मैच नहीं खेलेंगे, लेकिन फिलहाल पूरे टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगला मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा। यह मैच टीम इंडिया के लिए वर्चुअल क्वार्टर फाइनल जैसा माना जा रहा है। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी। खानचंद सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले भी रिंकू अपने पिता से मिलने के लिए टीम कैंप छोड़कर घर आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here