back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मणिपुर में ऑक्सीजन सेलेंडर जुटाने के नेक काम में लगे हैं रेनेडी सिंह

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। अपने करियर के प्राइम टाइम में रेनेडी सिंह बॉक्स के अंदर स्ट्राइकरों के लिए इंच-परफेक्ट गेंदों को डालने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते थे। ब्लू टाइगर्स नाम से मशहूर भारतीय फुटबाल टीम के लिए आखिरी बार खेलने के एक दशक बाद भी सहायता करने के लिए इस पूर्व कप्तान का स्वाभाविक रुझान नहीं बदला है। रेनेडी वर्तमान में अपने गृह राज्य मणिपुर को कोविड-19 के खिलाफ घातक लड़ाई जीतने में मदद करने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व मिडफील्डर ने खुलासा किया, यह सभी के लिए एक कठिन समय है। हमारे अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता अथक परिश्रम कर रहे हैं। यह उचित समय है कि हम किसी भी तरह से प्रयास करने और सहायता करने के लिए आगे बढ़ें। हमारे पास विभिन्न क्षेत्रों के दोस्त हैं जैसे डॉक्टर, पुलिस अधिकारी, आईएएस अधिकारी, व्यवसायी हैं और सभी कोशिश करने और मदद करने के अभियान में शामिल हुए हैं। इम्फाल निवासी रेनेडी ने भारत के लिए1998 से 2011 के बीच कुल 72 मैचों में 12 गोल किए। रेनेडी अभी आईएसएल क्लब ईस्ट बंगाल के सहायक कोच हैं। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

RCB vs SRH मैच से पहले होने वाली IPL Opening Ceramony रद्द, BCCI ने किया कंफर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 की शुरुआत...

गर्मी में रहना है फिट, तो फॉलो करें ये असरदार ट्रिक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मार्च महीने के अंत तक गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵