back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ranji Trophy 2024: अर्जुन तेंदुलकर की तूफानी पारी देखकर सचिन की आई याद, जूनियर मास्टर ब्लास्टर के शॉट वायरल

Arjun Tendulkar Shots: रणजी ट्रॉफी में कई युवा खिलाड़ी कमाल के प्रदर्शन कर रहे हैं। वो क्रिकेट प्रेमियों और चयनकर्ताओं का ध्यान खींच रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। रणजी ट्रॉफी में कई युवा खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। वो क्रिकेट प्रेमियों और चयनकर्ताओं का ध्यान खींच रहे हैं। इन खिलाड़ियों में से एक टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी हैं। रणजी ट्रॉफी 2024 में अर्जुन गोवा टीम की कप्तानी कर रहे हैं। दूसरे राउंड में चंडीगढ़ के साथ खेले गए मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की, जिसके कई शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस को अर्जुन के इन कमाल के शॉट से उनके पिता सचिन तेंदुलकर की याद आ गई।

अर्जुन ने चंडीगढ़ के विरुद्ध लगाया अर्धशतक

पहले राउंड में गोवा का मैच त्रिपुरा के साथ खेला गया। मैच में अर्जुन का प्रदर्शन खास नहीं रहा था। मैच में अर्जुन ने 21 रन और गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके थे। दूसरे राउंड में चंडीगढ़ के खिलाफ उनका प्रदर्शन कमाल का रहा। अर्जुन ने शानदार 70 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले। इस पारी के कुछ वीडियो अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं, जिस पर फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। मैच की पहली पारी में गोवा की टीम ने 7 विकेट खोकर 618 रन बनाए।

IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं अर्जुन

अर्जुन अब तक टीम इंडिया के लिए डेब्यू नहीं कर पाए हैं। वैसे, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अर्जुन मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू कर चुके हैं। आईपीएल में अर्जुन ने अब तक 4 मैच खेले हैं। उसमें 13 रन बनाए और 3 विकेट अपने नाम किए हैं।

अर्जुन ने पिछले साल जड़ा था पहला शतक

अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के साथ मुकाबले में अपने आईपीएल कॅरियर का पहला छक्का जड़ा था। 25 अप्रैल 2023 को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में गुजरात टाइटंस से मोहित शर्मा 20वां ओवर डाल रहे थे और अर्जुन बैटिंग स्ट्राइक पर थे। जैसे ही मोहित शर्मा ने पहली शॉट गेंद डाली। अर्जुन ने जबरदस्त पुल शॉट खेल दिया। शॉट में इतना दम था कि बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर जा गिरी और इस तरह अर्जुन ने अपने आईपीएल करियर का पहला छक्का 73 मीटर का जड़ा था। उनके इस छक्के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

तेंदुलकर परिवार में गूंजेगी शहनाई! अर्जुन-सानिया के शादी की तैयारियां तेज,भावुक सचिन ने बेटे के लिए कही ये बात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अब जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। अर्जुन और सानिया...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...

टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता, बॉलीवुड सेलेब्स ने इस प्रकार दी बधाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड...

Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार में मचा कोहराम, Sensex 2300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...