back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“तुम तो बड़े लोग हो भाई…” एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा का मजेदार वीडियो वायरल, जानिए किससे कहा ये?

रोहित शर्मा का हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह पैपराजी से मजाकिया अंदाज में बात करते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं, लेकिन इस बार किसी मैच या शॉट को लेकर नहीं, बल्कि एयरपोर्ट पर दिए गए उनके एक मजेदार कमेंट को लेकर। दरअसल, रविवार को यो-यो फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद रोहित शर्मा मुंबई लौटे। इसी दौरान एयरपोर्ट पर पैपराजी ने उन्हें घेर लिया, जिस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि “तुम तो बड़े लोग हो भाई, तुम्हें कोई हाथ भी नहीं लगा सकता!” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने इस साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, जबकि टी20 फॉर्मेट को उन्होंने पिछले साल अलविदा कहा था। फिलहाल वे सिर्फ वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। अक्टूबर में भारत की अगली वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। खबरें हैं कि उससे पहले रोहित, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए की टीम में भी नजर आ सकते हैं।

एयरपोर्ट पर रोहित शर्मा का मजेदार अंदाज


रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रोहित एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं, जहां कई लोग उनकी फोटो और वीडियो लेने लगते हैं। इस पर रोहित उनसे पूछते हैं, “तुम भाई लोग?” जवाब में वे कहते हैं, “हम पैपराजी हैं।” इस पर रोहित मुस्कुराते हुए कहते हैं, “अच्छा पैपराजी! तुम लोग बहुत बड़े लोग हो भाई, कोई हाथ नहीं लगा सकता तुम्हे।”

बता दें कि फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद रोहित मुंबई लौटे हैं। भारत अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा, जो रोहित शर्मा के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। रोहित की कप्तानी में भारत ने इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था, जिसमें फाइनल में उन्होंने 76 रनों की शानदार पारी खेली थी और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

मौत को छूकर निकले 161 यात्री! IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की रनवे पर हाई अलर्ट के बीच कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के Indira Gandhi International Airport पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विशाखापत्तनम से आ रही IndiGo की...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵