back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेंगलुरु भगदड़ मामले में RCB को झटका, जांच रिपोर्ट के बाद अब क्रिमिनल केस चलेगा, सरकार ने दी मंजूरी

बेंगलुरु भगदड़ मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को एक तगड़ा झटका लगा है। इस मामले में फ्रेंचाइजी RCB के खिलाफ मुकदमा दायर किया जा सकता है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बेंगलुरु भगदड़ मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को एक तगड़ा झटका लगा है। इस मामले में फ्रेंचाइजी RCB के खिलाफ मुकदमा दायर किया जा सकता है। इस मामले में कर्नाटक सरकार ने RCB और कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के खिलाफ आपराधिक मामले दायर करने की मंजूरी दे दी है।

ये फैसला कैबिनेट की मीटिंग में जस्टिस माइकल डी’कुन्हा आयोग की रिपोर्ट को स्‍वीकारते हुए लिया गया है। आयोग की इस रिपोर्ट में कई अनियमितताओं और गड़बड़ियों का खुलासा किया गया है, जिसके आधार पर ये कार्रवाई की जा रही है। इस पर आरसीबी पर भी गाज गिरी है। 

रिपोर्ट में अनियमितता और पारदर्शिता की कमी 

जस्टिस माइकल डी’कुन्हा की अध्यक्षता में गठित आयोग ने RCB और KSCA से जुड़े विभिन्न मुद्दों की गहन जांच की थी। इस जांच में वित्तीय अनियमितताओं, प्रबंधन में पारदर्शिता की कमी साफ तौर पर सामने आई। और अन्य गंभीर उल्लंघनों के सबूत सामने आए। आयोग की रिपोर्ट में इन संगठनों द्वारा नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियों का उल्लेख किया गया है, जिसे मंत्रिमंडल ने गंभीरता से लिया।

कैबिनेट ने लिया महत्‍वपूर्ण फैसला

कैबिनेट की इस मीटिंग में इस रिपोर्ट को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया और इसके आधार पर RCB और KSCA के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने का फैसला लिया गया है। ये कदम खेल प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सामने आया विराट कोहली का भी नाम

रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि, 4 जून को हुई इस दर्दनाक हादसे में आरसीबी के स्‍टार खिलाड़ी विराट कोहली का भी नाम शामिल है। रिपोर्ट में बताया गया है कि विराट कोहली ने एक वीडियो में फैन्स से फ्री में व‍िक्ट्री परेड में आने की अपील की थी।

बिना अनुमति के हुआ इवेंट

रिपोर्ट में सामने आया है कि, इवेंट आयोजक DNA Networks Pvt. Ltd ने 3 जून को पुलिस को सिर्फ सूचना दी, लेकिन 2009 के आदेश के मुताबिक, जरूरी इजाजत नहीं ली। इस वजह से पुलिस ने इवेंट की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद RCB ने सोशल मीडिया पर 4 जून को सार्वजनिक रूप से इवेंट का प्रचार किया।

इवेंट में पहुंची थी भारी भीड़

विराट कोहली ने एक वीडियो शेयर करते हुए फैन्स से फ्री एंट्री के रूप में विक्ट्री परेड में आने की अपील की थी। रिपोर्ट में बताया कि, इवेंट में उम्मीद से ज्यादा भीड़ पहुंच गई, जिससे व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई। जिसके परिणाम स्वरूप भगदड़ मच गई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इवेंट में तीन लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ पहुंची थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...