back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रवींद्र जडेजा पर उठे सवालों के बीच भारतीय टीम प्रबंधन ने मैच रैफरी को भेजा संदेश

नागपुर टेस्ट में पहले दिन गेंदबाजी के दौरान जडेजा ने मोहम्मद सिराज के हाथ से लेकर कुछ अपनी अंगुली पर लगाया था। अब टीम इंडिया ने मैच रेफरी को इसकी हकीकत बताई है।

नागपुर, एजेंसी। भारतीय टीम प्रबंधन ने आईसीसी मैच रैफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को सूचित किया है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर टेस्ट के पहले दिन सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो रिकॉर्डिंग में स्टार स्पिनर रवींद्र जडेजा अपने गेंदबाजी हाथ की उंगली पर दर्द निवारक क्रीम का इस्तेमाल कर रहे थे।

बॉल टेम्परिंग का आरोप

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पहले टेस्ट के पहले दिन जडेजा मोहम्मद सिराज से कुछ पदार्थ लेकर अपनी गेंदबाजी की उंगली पर रगड़ रहे थे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद जडेजा ने स्टीव स्मिथ, मैट रेनशॉ और मार्नस लाबुशेन को आउट कर दिया था।

ऑस्ट्रेलिया ने नहीं की शिकायत

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस बात की मैच रेफरी से कोई शिकायत नहीं की है। हालाँकि मैच रेफरी बिना किसी शिकायत के परिस्थितियों के आधार पर ऐसी घटनाओं की स्वतंत्र रूप से जांच कर सकता है। इसके अलावा, यह गारंटी देने के लिए कि गेंद की स्थिति प्रभावित नहीं होती है, गेंदबाज को अपने हाथों पर किसी भी प्रकार की सामग्री लगाने से पहले अंपायर की स्वीकृति लेनी होती है।

जडेजा ने लिए 5 विकेट

जडेजा ने नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लेकर शानदार वापसी की थी, लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर की वापसी गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद विवादों में आ गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

येे क्या बोल गईं जडेजा की पत्नी रिवाबा! भारतीय खिलाड़ियों पर लगाया गंभीर इल्जाम, बवाल होना तय?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की पत्नी और गुजरात की शिक्षा मंत्री रिवाबा जडेजा का एक बयान इन दिनों...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...