back to top
26.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में गुजरात की जीत से राशिद खान खुश

पुणे, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस के स्पिनर राशिद खान ने कहा है कि आईपीएल टीम का नेतृत्व करने का उनका सपना पूरा हो गया है। अफगानिस्तान के क्रिकेटर ने कप्तान हार्दिक पांड्या के मैच के बाहर रहने से टीम का नेतृत्व किया और खान के नेतृत्व में टीम ने जीत हासिल की। डेविड मिलर द्वारा 51 गेंदों में नाबाद 94 रन और राशिद खान के 21 गेंदों में 40 रन के सहयोग से टीम ने शानदार जीत हासिल की। राशिद ने इससे पहले गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 29 रन दिए थे, जहां उन्हें एक भी विकेट नहीं मिले थे। 23 वर्षीय राशिद ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, आईपीएल टीम की कप्तानी करना मेरा हमेशा से एक सपना था। एक सपना जिसे मैं पूरा करने में कामयाब रहा और मैं हमेशा के लिए अल्लाह का शुक्रगुजार रहूंगा। मैं गुजरात को धन्यवाद देना चाहता हूं। कप्तान के रूप में मेरी पहली जीत में योगदान देने वाले टाइटन्स के खिलाड़ियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। राशिद ने जीत के बाद गुजरात टाइटंस के जश्न की कई तस्वीरें भी ट्विटर पर पोस्ट कीं और लिखा, एक यादगार मैच रहा, यह जीत याद रहेगी। –आईएएनएस एचएमए/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

कल्प नाम का मतलब-Kalp Name Meaning

Meaning of Kalp / कल्प नाम का मतलब :...

Deepika Padukone ने लेदर जैकेट में ढाया कहर, बढ़ गया इंटरनेट का पारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Deepika Padukone का नाम बॉलीवुड...

गर्मी में बनना चाहती हैं क्रीमी और टेस्टी कुल्फी? तो ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

गर्मी में हीटवेव से ऐसे करें बचाव, इन टिप्स को फॉलो करके सेहत का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵