back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रणजी ट्रॉफी : पहले दिन ढुल, रहाणे और सरफराज ने जड़ा शतक

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान यश ढुल, सीनियर टेस्ट बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और युवा सरफराज खान ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी 2021/22 के पहले दिन शतक लगाया है। गुरुवार को भारत की प्रमुख घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता की वापसी हुई। वहीं, कर्नाटक की जोड़ी मनीष पांडे और केवी सिद्धार्थ के अलावा धुल, रहाणे और सरफराज के बल्ले से निकले शतक ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया। तमिलनाडु के खिलाफ बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली के एलीट ग्रुप एच प्रतियोगिता में ढुल ने 150 गेंदों पर 113 रन बनाए, जिसमें 18 चौके शामिल थे। तमिलनाडु के कप्तान विजय शंकर के पहले गेंदबाजी करने के बाद ढुल ने दिल्ली के लिए बल्लेबाजी की शुरुआत की। लेकिन दिल्ली को दो शुरुआती झटके ध्रुव शौरी और हिम्मत सिंह के रूप में लगा। दोनों विकेट तेज गेंदबाज संदीप वारियर ने हासिल किए। इसके बाद, ढुल सीनियर स्तर पर अपनी पहली पारी में अच्छे टच में लग रहे थे, जिसके बाद दिल्ली 7/2 पर होने के बाद अच्छी वापसी की, जिसमें तीसरे विकेट के लिए नीतीश राणा (25) के साथ 60 रन की साझेदारी हुई। चौथे विकेट के लिए जोंटी सिद्धू के साथ 119 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने अपने पहले डेब्यू मैच में शतक बनाया, जिसकी सबने सराहना की। ढुल ने मोहम्मद द्वारा 113 रन पर एलबीडब्ल्यू आउट होने तक रन बनाना जारी रखा। फरवरी का महीना ढुल के लिए बहुत अच्छा रहा, जिन्होंने एंटीगुआ में इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में भारत की कप्तानी करके टीम को खिताब दिलाया। टूर्नामेंट में उन्होंने चार पारियों में 76.33 की औसत से 229 रन बनाए। इसमें पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 82 और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 110 शामिल हैं। बीच में, वह कोरोना संक्रमित होने के कारण आयरलैंड और युगांडा के खिलाफ मैच से चूक गए थे। विश्व कप जीत के बाद ढुल को रणजी ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम में शामिल किया गया। वहीं, आईपीएल मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल ने उन्हें 50 लाख में खरीदा है। टेस्ट क्रिकेट में खराब फॉर्म से गुजर रहे रहाणे ने मुंबई के लिए एलीट ग्रुप डी मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार शतक जड़ा। रहाणे ने 212 गेंदों में 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। सरफराज ने चौथे विकेट के लिए 219 रनों की विशाल साझेदारी की और 219 गेंदों पर 121 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और दो छक्के शामिल थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई ने 87 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 263 रन बना लिए हैं। –आईएएनएस आरजे/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵