back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एफआईएच हॉकी 5एस में भारतीय महिला टीम की अगुआई करेंगी रजनी एतिमारपू

नई दिल्ली, 20 मई (आईएएनएस)। 4 से 5 जून को स्विट्जरलैंड के लुसाने में होने वाले एफआईएच हॉकी 5 के पहले सीजन के लिए नौ सदस्यीय भारतीय महिला टीम की घोषणा की गई है। टीम की कमान गोलकीपर रजनी एतिमारपू संभालेंगी, जबकि महिमा चौधरी उपकप्तान होंगी। टीम उरुग्वे, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका और मेजबान स्विट्जरलैंड से खेलेगी। टीम में अनुभवी गोलकीपर एतिमारपू, डिफेंडर रश्मिता मिंज और अजमीना कुजुर शामिल हैं। मिडफील्डर वैष्णवी विट्ठल फाल्के, महिमा चौधरी और प्रीति को लिया गया है, जबकि फारवर्ड मरियाना कुजूर, मुमताज खान और रुतजा दादासो पिसल भी होंगी। इसके अतिरिक्त, सुमन देवी थौडम और राजविंदर कौर को स्टैंडबाय के रूप में रखा गया है। टीम के साथ आने वाले मुख्य कोच जेनेक शोपमैन ने हॉकी 5एस इवेंट में अपने मैच से पहले टीम पर विश्वास व्यक्त किया। शोपमैन ने कहा, मैंने कभी भी आधिकारिक टूर्नामेंट में हॉकी टीम को 5एस को कोचिंग नहीं दी है, इसलिए यह मेरे लिए दिलचस्प अनुभव होगा। हमने विविधता के साथ एक टीम चुनी है। बहुत सारी युवा प्रतिभाएं हैं, जिन्होंने जूनियर विश्व कप में खुद को साबित किया और मैं उन्हें सीनियर कोर ग्रुप के खिलाड़ियों के साथ संयुक्त प्रारूप से खेलते देखना चाहता हूं। भारतीय महिला हॉकी टीम: गोलकीपर: रजनी एतिमारपू (कप्तान) डिफेंडर्स : रश्मिता मिंज और अजमीना कुजूर। मिडफील्डर : वैष्णवी विट्ठल फाल्के, महिमा चौधरी (उपकप्तान) और प्रीति। फॉरवर्ड : मारियाना कुजूर, मुमताज खान, रुतजा दादासो पिसल। अतिरिक्त खिलाड़ी: सुमन देवी थौडम और राजविंदर कौर। –आईएएनएस आरजे/एमएसए

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵