back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जल्द ही भारतीय टीम में नजर आ सकते हैं राहुल त्रिपाठी : शास्त्री

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। राहुल त्रिपाठी की 76 रनों की पारी की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 193/6 का विशाल लक्ष्य दिया, जिसके बाद उन्होंने आईपीएल 2022 के प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखते हुए तीन रन से जीत हासिल की। भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने दावा किया कि महाराष्ट्र का बल्लेबाज राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बनने से ज्यादा दूर नहीं है। त्रिपाठी की 76 रनों की शानदार पारी सिर्फ 44 गेंदों में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 172.73 की स्वस्थ स्ट्राइक रेट से आई थी। उन्होंने कहा, त्रिपाठी भारतीय टीम का हिस्सा बनने से ज्यादा दूर नहीं है। वह नंबर 3 या 4 पर एक खतरनाक खिलाड़ी हैं। अगर वह सीजन दर सीजन अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो मुझे यकीन है कि चयनकर्ता इसे बहुत करीब से देखेंगे और उनका हक उन्हें जल्द ही देंगे। आईपीएल 2022 के इस सीजन में त्रिपाठी ने हैदराबाद के लिए तीन अर्धशतकों सहित 39.30 की औसत और 161.72 की स्ट्राइक-रेट से 393 रन बनाकर तीसरे स्थान पर काबिज हैं। शास्त्री ने आगे त्रिपाठी की निडर बल्लेबाजी की प्रशंसा की, जो विपक्ष के गेंदबाजी आक्रमण से नहीं डरे हैं। शास्त्री ने कहा, त्रिपाठी एक बहुत ही आत्मविश्वास से भरे खिलाड़ी हैं। मुझे जो सबसे अच्छा लगता है कि वह शॉट का अच्छा चयन करते हैं। वह हर गेंदबाजों को उनकी लंबाई को समझते हुए अच्छे से शॉट लगाते हैं। उनके पास हर गेंद के लिए शॉट है, इसलिए वह एक प्रभावशाली खिलाड़ी हैं। मुंबई के खिलाफ मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में त्रिपाठी नौवें ओवर में अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने रिवर्स स्वीप के इस्तेमाल से मैदान पर रन बनाए और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर भी बाउंड्रियां लगाई। शास्त्री ने बताया कि त्रिपाठी को नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने के लिए क्यों भेजा जाता है? उन्होंने कहा, त्रिपाठी सीजन दर सीजन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन वह अपने मानकों के साथ गुड हैं या बेस्ट यह आपको तय करना है। वहीं, अगर कोई विकेट जल्दी गिर जाता है और स्कोर नहीं बन रहे होते हैं, तो वह नंबर तीन पर आकर तेजी से स्कोर बनाते हैं और एक मजबूती प्रदान करते हैं। –आईएएनएस आरजे/एसकेके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵