back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुकोवस्की को मेजर कन्कशन नहीं, एशेज के लिए ठीक होंगे : विक्टोरिया जीएम

सिडनी, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। क्रिकेट विक्टोरिया के महाप्रबंधक शॉन ग्राफ ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के ओपनर विल पुकोवस्की को मेजर कन्कशन (सिर की चोट) नहीं हुआ है और वह एशेज सीरीज के लिए ठीक हो जाएंगे। पुकोवस्की को गत पांच अक्टूबर को ट्रेनिंग के दौरान सिर में चोट लगी थी। इसके बाद उनमें कन्कशन के साइन दिखे थे। पुकोवस्की ने इस साल जनवरी में सिडनी में भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था और 62 तथा 10 रन बनाए थे। हालांकि, कंधे में चोट के कारण वह ब्रिस्बेन टेस्ट से बाहर हो गए थे। अपने 24 प्रथम श्रेणी मैच में पुकोवस्की का 53.41 से ज्यादा का औसत है। अपने छोटे से करियर में पुकोवस्की 10 बार कन्कशन का शिकार हुए हैं। क्रिकेट विक्टोरिया के अधिकारी ने कहा, यह बड़ा कन्कशन नहीं है लेकिन उन्हें लगी है। रिपोर्ट में हल्का सा कन्कशन दिख रहा है। वह यहां हैं और सही हैं। उन्होंने कहा, उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है और कुछ सिरदर्द है लेकिन अब यह ठीक है। हमें अगले सप्ताह तक की उम्मीद है और वह ट्रेनिंग में वापस लौटेंगे। यह कोई बड़ा झटका नहीं है। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵