back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीएसएल : राशिद खान की जगह संदीप लामिछाने लाहौर कलंदर्स की टीम में हुए शामिल

इस्लामाबाद, 27 फरवरी (हि.स.)।पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) टीम लाहौर कलंदर्स ने लीग के शेष बचे मैचों के लिए नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिछाने को अफगानी स्पिनर राशिद खान की जगह टीम में शामिल किया है। 20 वर्षीय लामिछाने ने इससे पहले 2019 में पाकिस्तान की प्रमुख ट्वेंटी- 20 लीग के सात मैचों में लाहौर का प्रतिनिधित्व किया था। पहले दो मैचों में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के खिलाफ लाहौर की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राशिद जिम्बाब्वे के खिलाफ 02 मार्च से शुरू हो रहे दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे। राशिद की अनुपस्थिति में लाहौर ने शुक्रवार को मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ अपना पहला मैच सात विकेट से गंवा दिया। हालांकि, लाहौर अपने तीन मैचों में से दो जीतने के बाद इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर है। लामिछाने का ट्वेंटी 20 क्रिकेट में एक शानदार करियर रहा है। उन्होंने 21 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 14.55 की औसत से 34 विकेट लिए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

सनी देओल ने किया खुलासा, फिल्‍म ‘लाहौर 1947’ का बदल सकता है टाइटल, जाने कब होगी रिलीज?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बॉर्डर 2' की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। यह...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...