Prithvi HBD: डेब्यू क्रिकेट मैच में ही पृथ्वी शॉ ने रचा था इतिहास, बेहतरीन लग्जरी गाड़ियों का रखा है कलेक्शन

Prithvi Shaw Career: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ आज जन्मदिन मना रहे हैं। इन्होंने 18 साल की उम्र में टीम इंडिया में डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में ही शतक जड़कर इतिहास रचा था।
पृथ्वी शॉ।
पृथ्वी शॉ।@Shebas_10dulkar एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ आज जन्मदिन मना रहे हैं। इन्होंने 18 साल की उम्र में टीम इंडिया में डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में ही शतक जड़कर इतिहास रचा था। वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। पृथ्वी शॉ भारत के लिए हर फॉर्मेट में 12 मैच खेल चुके हैं। अनुशासनात्मक और फिटनेस के मुद्दों के कारण भी वो कई मुकाबले मिस किए। फिलहाल शॉ टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। 2021 के बाद से वह टीम इंडिया की जर्सी नहीं पहने हैं।

पहली सीरीज में 237 रनों की पारी खेली थी

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली सीरीज में दो टेस्ट मैचों में 237 रन बनाने के बाद शॉ ने अगली बार फरवरी 2020 में टीम के लिए खेला। पहले मैच से पहले अभ्यास खेल में अपने टखने में चोट लगने के बाद वह 2018-19 में बॉर्डर गावस्कर सीरीज से चूक गए। 2019-20 में अगले घरेलू सीजन के लिए शॉ को डोपिंग उल्लंघन के कारण निलंबित किया गया था। उन्होंने एक कफ सिरप का सेवन किया था, जिसमें एक ऐसा पदार्थ था जो WADA निषिद्ध पदार्थों की सूची में प्रतिस्पर्धा में और बाहर दोनों जगह प्रतिबंधित है। उन पर आठ माह का निलंबन लगाया गया था, जिस कारण वह बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू शृंखला से बाहर हो गए थे।

आईपीएल में इस बार अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा

शॉ ने पिछले सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी में 31 की औसत से 217 रन बनाए थे। आंकड़ों की बात है तो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी अच्छी रही, 10 पारियों में 181.42 की स्ट्राइक रेट से 332 रन बनाए। आईपीएल 2021 और 2022 अच्छे थे, लेकिन आईपीएल 2023 अच्छा नहीं रहा। वास्तव में यह उनका सबसे खराब सीजन साबित हुआ। आठ मैचों में उनका औसत 13.2 रहा।

जीवन संघर्ष भरा रहा

पृथ्वी ने चार साल की छोटी उम्र में मां को खो दिया था। यह उनके लिए बड़ा झटका था। पिता ने पत्नी की मृत्यु के बाद पृथ्वी का क्रिकेट अकादमी में एडमिशन कराया। पृथ्वी और उनके पिता पूरी तरह से एक ही उद्देश्य के लिए जीते थे–पृथ्वी को क्रिकेट में सफल बनाना और राष्ट्रीय कैप हासिल करना।

करोड़ों के मालिक

पृथ्वी की नेट वर्थ चार मिलियन डॉलर है। शॉ 25 करोड़ रुपए के म हैं। शॉ का महाराष्ट्र के विरार में लग्जरी डिजाइनर घर है। पृथ्वी के पास देश में कई रियल-एस्टेट संपत्तियां हैं। शॉ के पास दुनिया की बेहतरीन लग्जरी कारें हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.