back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पिल्लै और हरेंद्र ने रविंद्र को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। ओलंपियन धनराज पिल्लै और भारतीय पुरुष तथा महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच हरेंद्र सिंह ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी रविंद्र पाल सिंह के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रविंद्र का कोरोना वायरस की जटिलताओं के कारण लखनऊ में शनिवार को निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। पिल्लै ने कहा, रविंद्र के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। 1980 मॉस्को ओलंपिक के हीरो रविंद्र हॉकी में उनके योगदान के लिए याद किए जाएंगे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। हरेंद्र ने ट्वीट कर कहा, मॉस्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे रविंद्र के निधन की खबर से आहत हूं। मैं उन्हें अपनी श्रद्धांजलि देता हूं। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबाम ने कहा, हॉकी इंडिया रविंद्र के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। उन्होंने भारतीय हॉकी के लिए काफी योगदान दिया है और उनकी अपलब्धियां हमेशा याद की जाएंगी। ऐसे कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों को दुख सहने की शक्ति मिले। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵