back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पीसीबी ने नसीम पर लिया यू-टर्न, पीएसएल में किया शामिल

लाहौर, 28 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह को रिलीज करने के चार दिन के भीतर यू-टर्न लेते हुए उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में शामिल किया है। 18 वर्षीय नसीम को प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर सोमवार को पीएसएल से रिलीज कर दिया गया था। क्रिकइंफो की रिपोर्ट में कहा, पीसीबी और पीएसएल फ्रेंचाइजी की बैठक के बाद नसीम को वापस इस टूर्नामेंट में शामिल करने पर सहमति बनी। उन्हें प्री आईसोलेशन से पहले कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट देनी होगी जिसके बाद वह टीम होटल में घुस सकते हैं। इसके बाद उनके कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर वह अबु धाबी के लिए उड़ान भर सकते हैं। कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार, पीएसएल के छठे सीजन के शेष मुकाबलों के लिए चार्टर प्लेन से जाने वाले खिलाड़ियों को 24 मई को कराची और लाहौर में एकत्र होना था और नेगेटिव रिपोर्ट साथ लानी थी जो 48 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए थी। हालांकि नसीम ने 18 मई की रिपोर्ट दी थी जिसके बाद उन्हें आईसोलेशन में भेजा गया और बाद में रिलीज कर दिया गया। पीएसएल-6 के प्रमुख बाबर हमीद ने कहा था कि किसी भी तरह का जोखिम नहीं हो इसके लिए नसीम को बाहर करना जरूरी था। हालांकि पीसीबी और पीएसएल ने अब इस पर यू-टर्न ले लिया है। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 World Cup: पूर्व PAK खिलाड़ियों का मजाक उड़ाने पर घिरे शादाब खान, PCB ने बयान पर लगाई फटकार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को हराकर सुपर-8 में जगह बनाने के बाद पाकिस्तान टीम के शादाब खान...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...