नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पेरिस में हो रहे ओलंपिक्स में भारतीय एथलीटों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस असुविधा को देखते हुए खेल मंत्रालय ने 40 पोर्टेबल AC पेरिस भेजे हैं।
इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन और फेंच एमबेसी के साथ बात करने के बाद भेजे गए AC
ओलंपिक एसोसिएशन और फ्रेंच दूतावास के साथ बात करने के बाद AC गेम्स विलेज भेजे गए हैं।
पेरिस और चैट्यूरौक्स ओलंपिक के दो प्रमुख वेन्यू हैं। मेन 50 एमएल राइफल के इवेंट में शूटर स्वप्निल कुसाले गर्मी के कारण पसीने में बुरी तरह भीगे थे।
पेरिस और चैट्यूरौक्स ओलंपिक के दो प्रमुख वेन्यू
पेरिस और चैट्यूरौक्स ओलंपिक के दो प्रमुख वेन्यू हैं। मेन 50 एमएल राइफल के इवेंट में शूटर स्वप्निल कुसाले गर्मी के कारण पसीने में बुरी तरह भीगे थे। दरअसल AC भेजने का फैसला शुक्रवार को लिया गया था और मंत्रालय ने इसकी फंडिंग की थी। खिलाड़ियों ने इसे इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है उम्मीद की जा रही है कि अब उन्हें अच्छी सुविधा मिल रही होगी तो वो बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भारतीय शूटर मनु भाकर 28 शॉट्स के साथ चौथे स्थान पर रहीं। कुल 40 शॉट्स में से मनु 28 लगाने में कामयाब रहीं। मनु 7वीं सीरीज के अंत तक मेडल की रेस में थीं। हालांकि, 8वीं सीरीज में अपने पांच शॉट में से केवल दो (10.2 या अधिक का स्कोर) लगाने के बाद, भाकर शीर्ष तीन के लिए शूट-ऑफ में चली गईं। इससे पहले भारत के शूटर स्वपिनल कुसाले ने 451.4 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था। ऐसा पहली बार हुआ, जब भारत ने तीन शूटिंग मेडल्स जीते हैं।
उल्लेखनीय है कि साल 2004 में एथेंस ओलंपिक में राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शूटिंग में रजत पदक जीता था। इसके बाद 2008 में बीजिंग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा ने गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद गगन नारंग ने 2012 में बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पद जीता था। विजय कुमार ने 2012 में लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





