back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंत को क्रीज पर ज्यादा समय बिताने की जरुरत : मदन लाल

नई दिल्ली, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मदन लाल का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को क्रीज पर ज्यादा समय बिताने की जरुरत है बजाय कि वह इधर उधर शॉट खेल कर आउट हो जाएं। मदन लाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, कल उन्होंने दूसरी पारी के दौरान अपने आप को परिस्थितियों के अनुकूल ढ़ाला जो कि सराहनीय है। वह एक अच्छे और टीम के लिए मूल्यवान खिलाड़ी हैं, उन्हें क्रीज पर और समय बिताने की जरुरत है बजाय कि वह लचीला शॉट खेल कर आउट हो जाएं। बांए हाथ के बल्लेबाज पंत ने रविवार को दूसरी पारी के दौरान 106 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली। यह पंत का इस सीरीज में पहला अर्धशतक था। पंत का विकेट मोइन अली ने लिया। मदन लाल ने आगे कहा, अच्छी गेंदों पर आउट होना अलग बात है पर अपने विकेट को विरोधी टीम को तोहफे में देना गलत है। मुझे कल उनकी बल्लेबाजी देख कर अच्छा लगा, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की लय को बनाए रखा। चाहे वो टेस्ट क्रिकेट हो या और कोई अन्य प्रारुप ऐसे ही बल्लेबाजी करनी चाहिए। पूर्व खिलाड़ी ने कहा, खेल के अंतिम दिन 271 रन का पीछा करना आसान नहीं है पर यह क्रिकेट है जहां कुछ भी हो सकता है। मुझे लगता है कि अभी खेल 60-40 से भारत के पक्ष में है। यानी कि 60 प्रतिशत भारत के जीतने की उम्मीद है जबकि 40 प्रतिशत इंग्लैंड के जीतने की उम्मीद है। इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट के 141 साल के इतिहास में मात्र दो ही बार ऐसा संभव हो सका है कि 350 से अधिक के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया गया हो। मदन लाल ने कहा कि यह टेस्ट भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि अंतिम टेस्ट में वापसी करना आसान नहीं रहेगा। रोहित शर्मा के शानदार शतक के लिए मदन लाल ने उनकी सराहना की। रोहित ने अपने टेस्ट डेब्यू के आठ साल बाद विदेशी जमीन पर पहला टेस्ट शतक लगाया। मदन लाल ने कहा, रोहित इस सीरीज पर लगातार शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। शतक से पहले उन्होंने दो अर्धशतकीय पारी खेली थी। वह अलग श्रेणी के खिलाड़ी हैं, उन्होंने परिस्थितियों को बखूबी समझा है। जब भी भारत को एक ठोस शुरुआत की जरुरत रही है उन्होंने हमेशा टीम के लिए योगदान दिया है। जब से उन्होंने सलामी बल्लेबाजी करने की शुरुआत की है तब से उन्हें और टीम को आत्मविश्वास मिला है। –आईएएनएस आरएसके/एसकेबी

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵