back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पांड्या ने इंट्रा स्क्वायड मुकाबले में गेंदबाजी की, अंतिम निर्णय बाकी

कोलंबो, 6 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने नेट्स में गेंदबाजी की है और श्रीलंका के खिलाफ आने वाली सीरीज में उनसे गेंदबाजी कराने का निर्णय भारतीय टीम मैनजमेंट करेगी। सूर्यकुमार ने वर्चुअल र्वाता में कहा, पांड्या ने नेट्स और इंट्रा स्क्वायड ूमैच में गेंदबाजी की है लेकिन यह उनके और टीम मैनेजमेंट पर है कि वह उन्हें किस तरह खेलाना चाहते हैं। उन्होंने गेंदबाजी की जो अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा, पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में गेंदबाजी की थी। आईपीएल के दौरान उन्होंने गेंदबाजी नहीं की क्योंकि यह उनका और टीम मैनेजमेंट का फैसला था। पांड्या ने भले ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी नहीं की थी लेकिन उन्होंने इस साल मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में गेंदबाजी की थी। पांड्या ने पांच टी20 मैचों में 17 ओवर गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके। उन्होंने इसके अलावा तीसरे वनडे में भी नौ ओवर तक गेंदबाजी की थी। पांड्या ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्सकास्ट से कहा था, मेरा ध्यान विश्वकप पर है। मैं यह सुनिश्ििचत करना चाहता हूं कि मैं टी20 विश्वकप के समय तक गेंदबाजी कर सकूं। मैं इस मौके को गंवाना नहीं चाहता। — आईएएनएस एसकेबी/जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक सरकार का फैसला! रमजान में उर्दू स्कूलों का समय बदलेगा, आदेश किया जारी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक सरकार ने रमजान के महीने के दौरान राज्य के उर्दू माध्यम स्कूलों के समय में बदलाव करने...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵