back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिनसिनाटी में एक बार में एक ही मैच पर ध्यान लगाएंगी ओसाका

सिनसिनाटी, 17 अगस्त (आईएएनएस)। जापान की टेनिस स्टार नाओमी ओसाका ने कहा कि अमेरिका में अपने पहले हार्डकोर्ट इवेंट में खेलते हुए सिनसिनाटी मास्टर्स में एक बार में एक मैच पर ही ध्यान केंद्रित करेंगी। ओसाका ने मानसिक समस्या के कारण इस साल फ्रेंच ओपन से नाम वापस ले लिया था। इसके बाद वह विंबलडन में भी नहीं खेलीं और फिर टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेते हुए वह तीसरे दौर में हार गईं। सिनसिनाटी मास्टर्स की अपनी तैयारियों को लेकर ओसाका ने मीडिया से कहा, मैं कहूंगी कि जब मैं टोक्यो से वापस आई, तो मैंने तीन दिन की छुट्टी ली, और फिर मैंने तुरंत फिर से अभ्यास करना शुरू कर दिया। मुझे ऐसा लगा जैसे मैंने टोक्यो में अच्छा खेल दिखाया था, लेकिन अभी भी कुछ निर्णय थे जो मैंने नहीं किए। ओसाका ने आगे कहा, फिलहाल मैं एक बार में एक ही मैच पर ध्यान लगा रही हूं। इसका कारण यह है कि मुझे यह भी नहीं पता कि मेरा प्रतिद्वंद्वी कौन होगा, इसलिए बस हर दिन वास्तव में कड़ी मेहनत करने की कोशिश कर रही हूं और देखें कि यह मुझे कहां ले जाता है। चार ग्रैंड खिताब जीत चुकीं ओसाका को अपना यूएस ओपन खिताब भी बचाना है और इस क्रम में वह अमेरिका में पहला हार्डकोर्ट टूर्नामेंट खेल रही हैं। वह सिनसिनाटी मास्टर्स में भाग लेंगी जहां वह हैती में भूकंप राहत कार्य के लिए अपनी पुरस्कार राशि दान करेंगी। ओसाका ने एक दिन पहले ही इसकी घोषणा की थी। जापानी टेनिस स्टार ने टोक्यो ओलंपिक में अपने अनुभव के बारे में भी बताया जहां वह ओलंपिक की लौ जलाने वाली पहली महिला टेनिस खिलाड़ी बनीं। ओसाका, जिन्हें महिला एकल में जापान के लिए स्वर्ण का उम्मीदवार माना जा रहा था, हालांकि तीसरे दौर में हार गई। ओसाका ने कहा, मुझे लगता है कि निश्चित रूप से मशाल जलाना एक ऐसा क्षण है, जिसे लेकर नहीं पता था कि मैं मशाल लेकर चलने वाली पहली टेनिस खिलाड़ी थी, लेकिन निश्चित रूप से, यह कुछ ऐसा है जिसे मैं अपने दिल में याद रखूंगी। –आईएएनएस जेएनएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵