टोक्यो, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की धुरंधर महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी जोड़ीदार अंकिता रैना के साथ टोक्यो ओलंपिक महिला युगल मुकाबलों के दूसरे राउंड में पहुंच गई हैं। सानिया और अंकिता ने रविवार को यहां एरियाके टेनिस कोर्ट-11 पर खेले गए अपने पहले दौर के मुकाबले में यूक्रेन की लिडमाल्या किचेनोक और नादिया किचेनोक को हराया। एक घंटे 33 मिनट तक चले मुकाबले में सानिया और अंकिता ने 6-0, 7-6, 10-8 से जीत हासिल की। –आईएएनएस जेएनएस




