back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओलंपिक (तैराकी) : ऑस्ट्रेलिया की टिटमस ने जीता 400 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक

टोक्यो, 26 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की तैराक एरियन टिटमस ने सोमवार को यहां जारी टोक्यो ओलंपिक खेलों में महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में विश्व रिकॉर्ड होल्डर अमेरिका की कैथलीन लेडेकी को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अंतिम के 100 मीटर में कैथलीन को पीछे छोड़ तीन मिनट और 56.69 सेकेंड के ओलंपिक रिकॉर्ड समय में जीत हासिल की। रियो ओलंपिक चैंपियन कैथलीन ने 33:57.36 के समय के साथ रजत और चीन की ली बिंगजी ने कांस्य पदक जीता। बिंगजी ने 4:01.08 के समय के साथ एक नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया, जिसके चलते वह 29.47 सेकंड के अंतिम लैप की बदौलत कानाडा की समर मैकिन्टोश से आगे निकल गइर्ं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने पुरुषों की 4 गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में तीन मिनट और 08.97 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। टीम में रियो ओलंपिक चैंपियन कैलेब ड्रेसेल, ब्लेक पियरोनी, बोवेन बेकर और जैच ऐप्पल शामिल थे। इन चारों खिलाड़ियों ने इस जीत के साथ अमेरिकी टीम के लिए खिताब बरकरार रखा। इटली 3:10.11 समय लेकर दूसरे स्थान पर था ऑस्ट्रेलिया इटली से 0.11 सेकेंड पीछे रहकर तीसरे स्थान पर रहा। रियो ओलंपिक चैंपियन एडम पिएटी ने पुरुष 100 मीटर ब्रैकस्ट्रोक में 57.37 सेकेंड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता और अपना खिताब बचाए रखा। कनाडा की मारगेरेट मैतनील महिला 100 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में 55.59 सेकेंड का समय लेकर पहले स्थान पर रहीं और उन्होंने इस इवेंट का स्वर्ण पदक जीता। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...