back to top
19.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओलंपिक (पुरुष हॉकी) : भारत का विजयी आगाज, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

टोक्यो, 24 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक की हॉकी प्रतियोगिता के पूल-ए के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए जबकि रुपिंदरपाल सिंह ने एक गोल किया। रुपिंदर ने जहां 10वें मिनट में गोल किया वहीं हरमनप्रीत ने 26वें और 33वें मिनट में गोल कर भारत को जीत की ओर अग्रसर किया। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। इसके बाद भारत ने लगातार बढ़त बनाए रखा। न्यूजीलैंड की ओर से केन रसेल ने छठे और स्टीफन जेनेस ने 43वें मिनट में गोल किया। पूल-ए में अब भारत का अगला मैच आस्ट्रेलिया से 25 जुलाई को है। आस्ट्रेलिया ने आज अपने पहले पूल मैच में मेजबान जापान को 5-3 से हराया। हालांकि उसे इस जीत के लिए मेहनत करनी पड़ी। मेजबान टीम पहले क्वार्टर में 0-2 से पीछे होने के बाद दूसरे क्वार्टर में 3-2 से आगे चल रही थी। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आज रंग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय, चमक उठेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रंग पंचमी को लेकर ऐसा...