back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नेपाल के भुरतेल आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। नेपाल के कुशल भुरतेल अप्रैल महीने के आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड पाने की रेस में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम और फखर जमां को चुनौती देंगे। 24 साल के भुरतेल पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार तीन अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने हाल में मलेशिया और नीदरलैडस के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज जीतने में नेपाल की मदद है। उन्होंने सीरीज में 278 रन बनाए थे। भुरतेल ने अपने टी 20 करियर के पहले तीन मैचों में 62, 61 और 62 रनों की पारी खेली थी। जमां ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 302 रन बनाए थे। इसमें उन्होंने दो शतक जड़े थे। आजम ने उस सीरीज में 103 और 94 रनों की पारी खेली थी। अपने प्रदर्शन की बदौलत वह वनडे रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली को पछाड़कर नंबर वन बने थे। –आईएएनएस ईजेडए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर बढ़ा विवाद, जानिए क्‍या है ICC के नियम और जांच प्रक्रिया?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵