back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने साउथम्पटन में देखा काउंटी मुकाबला

साउथम्पटन, 23 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड को यहां अगले महीने भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है और उसने ट्रेनिंग सीजन से ब्रेक के दौरान यहां चल रहे काउंटी मुकाबले का लुत्फ उठाया। न्यूजीलैंड को यहां भारत के खिलाफ मुकाबला खेलना है और उसे काउंटी मैच देखने से पिच की समझ लगी होगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर पर तस्वीरें पोस्ट की जिसमें खिलाड़ी उसी मैदान पर काउंटी मैच देख रहे हैं जहां विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। बोर्ड ने ट्वीट कर कहा, इन खिलाड़ियों को क्रिकेट पसंद है। खिलाड़ी और सहायक स्टाफ ने हैम्पशायर और लिचेस्टशायर के बीच अंतिम दिन के मुकाबले का आनंद लिया। न्यूजीलैंड की टीम पिछले सप्ताह इंग्लैंड पहुंची थी। टीम क्वारंटीन अवधि पूरा करने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले के लिए लाॉर्ड्स जाएगी। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच के लिए बर्मिघम रवाना होगी और फिर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए साउथम्पटन आएगी। –आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵