back to top
26.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली

सुनील दुबे तौरंगा, 20 अप्रैल (हि.स.)। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने मंगलवार को कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक मिली। वैगनर ने मंगलवार को तौरंगा अस्पताल में फिजर/बायोटेक वैक्सीन की अपनी पहली खुराक प्राप्त की। यह वर्तमान में एकमात्र कोविड-19 वैक्सीन है जिसे न्यूजीलैंड में उपयोग के लिए मेडसेफ द्वारा अनुमोदन दिया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया, "आज तौरंगा में नील वैगनर ने कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक ली। वह मई में इंग्लैंड रवाना होने से पहले दो वैक्सीन खुराक पाने वाले हमारे अंतिम खिलाड़ी हैं।" इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले 20 खिलाड़ियों के दल के पंद्रह सदस्यों को टीका लगाया गया है, जबकि चार खिलाड़ी – केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट, काइल जैमीसन और मिशेल सेंटनर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए भारत में हैं, इसलिए वे अभी तक टीका नहीं लगवा पाए हैं। वैक्सीन की अपनी पहली खुराक प्राप्त करने के बाद वैगनर ने कहा, "यह जानना आवश्यक है कि अगर मुझे कोविड मिलता है, तो मेरे शरीर को पता होगा कि इससे कैसे लड़ना है।" गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी, एथलीटों के उस छोटे समूह में से हैं, जिन्हें सरकार के "राष्ट्रीय महत्व" के कारणों के माध्यम से प्रारंभिक टीका उपलब्ध कराने के लिए अनुमोदित किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

टी20 विश्व कप 2026 से श्रीलंका की विदाई, क्या पाकिस्तान का भी खत्‍म होगा सफर?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। टीम को सुपर-8 चरण का एक मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵