
नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप का 41वां मुकाबला खेला जा रहा है। मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में जारी है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन की वापसी से न्यूजीलैंड और अधिक मजबूत हो गया है। दोपहर 3:30 बजे तक श्रीलंका के सात विकेट गिर गए हैं। मैथ्यूज और डीसिल्वा में 34 रन की पार्टनरशिप हुई, लेकिन मैथ्यूज 35 रन बनाकर सेंटनर का शिकार बने। श्रीलंका ने 104 के स्कोर पर छठा विकेट गंवाया। श्रीलंकाई पारी के 17 ओवर पूरे हो चुके हैं।
श्रीलंकाई टीम खेल चुकी 20 ओवर
डीसिल्वा भी 19 रन बनाकर सेंटनर का शिकार बन गए हैं। श्रीलंका का स्कोर 111 रन है। उसके 7 विकेट गिरे हैं। श्रीलंकाई पारी में 20 ओवर का खेल पूरा हो गया है।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन:-डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, कप्तान केन विलियमसन , डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, विकेटकीपर टॉम लैथम, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कप्तान कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in